पूर्वी-हवा से रात के पारे में गिरावट के आसार कम:कानपुर में 48 घंटे में छाएंगे बादल; दिन में धूप, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
कानपुर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को सुबह के समय सर्द हवाएं ठंडक का एहसास कराएंगी। इसके अलावा दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होगा, जबकि सुबह और शाम के साथ रात में ठंडक बनी रहेगी। अगले 48 घंटे में आसमान में बादल छाने के आसार हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। रात और दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फिलहाल प्रदूषण से भी राहत मिलने के आसार कम हैं। एक्यूआई 250 के पार बना है। पारा गिरने की संभावना कम मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस समय हवाओं की दिशा पूर्वी हो गई है। पूर्वी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट की संभावना कम है। अकवन साइक्लोन के प्रभाव से अगले 48 घंटे में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी। उत्तर-पश्चिमी हवाएं तापमान गिराती हैं, लेकिन उनकी निरंतरता नहीं बन पा रही है। हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को दिन में धूप के चलते गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और शाम-रात को ठंडक रहेगी। 24 घंटे में 1.6 डिग्री गिरा पारा सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री था। इस तरह 24 घंटे में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)