हापुड़ में मतदाता सूची के लिए चार कैंप लगेंगे:21, 22, 28 और 29 नवंबर को बूथों पर जमा होंगे फॉर्म

Nov 21, 2026 - 06:51
0
हापुड़ में मतदाता सूची के लिए चार कैंप लगेंगे:21, 22, 28 और 29 नवंबर को बूथों पर जमा होंगे फॉर्म
हापुड़ में विधानसभा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या किसी जानकारी में सुधार कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां जमा की जा सकेंगी। इस दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चार दिन विशेष कैंप लगेंगे। 4 दिन विशेष शिविर जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम कविता मीना ने बताया कि कैंप 21, 22, 28 और 29 नवंबर को लगेंगे। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम-पते समेत अन्य जानकारी में सुधार के लिए फार्म-8 जमा किया जा सकेगा। यह अभियान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत चलाया जा रहा है। नाम जुड़वाने के लिए नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और निवास के प्रमाण से जुड़े दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां लेकर बूथ पर जाएं। परिवार के किसी सदस्य का वोटर आईडी नंबर हो, तो उसे भी साथ रखें। बीएलओ के पास सभी जरूरी फार्म और 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची के साथ उसकी पूरक सूचियां उपलब्ध रहेंगी। ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन डीएम ने मतदाताओं से खुद और परिवार के सदस्यों के नाम सूची में जांचने की अपील की। इसके लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और ECINET व Voter Helpline ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूची में नाम नहीं होने पर फार्म-6 और किसी जानकारी में सुधार के लिए फार्म-8 ऑनलाइन भरा जा सकता है। इसके लिए https://voters.eci.gov.in/ पर आवेदन करें। आवेदन में नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड और पता सही दर्ज करना होगा। जरूरी दस्तावेज और नवीनतम फोटो भी अपलोड करना अनिवार्य है। डीएम ने लोगों से अभियान की जानकारी रिश्तेदारों, मित्रों और पड़ोसियों तक पहुंचाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User