संभल में अर्टिगा में आग लगी, VIDEO:ड्राइवर समेत 5 लोग कूदकर भागे, दमकल टीम ने एक घंटे में पाया काबू
संभल में बुकिंग पर जा रही सीएनजी अर्टिगा में आग लग गई। ड्राइवर समेत पांच लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आग से गाड़ी पूरी तरह जल गई और करीब 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे संभल शहर के रायसत्ती थाना क्षेत्र में मुरादाबाद रोड पर वाजिदपुरम के पास हुई। यह जगह ASP (उत्तरी) कार्यालय से करीब 300 मीटर दूर है। मोहल्ला महमूद खां सराय निवासी ड्राइवर सलमान, मोहल्ला चौधरी सराय निवासी आशु की अर्टिगा बुकिंग पर ले जा रहा था। रात 9:30 बजे वह पांच सवारियों को लेकर रामपुर की नगर पंचायत से अपने कस्बे की ओर रवाना हुआ था। गाड़ी की बुकिंग 3,000 रुपए में हुई थी। गाड़ी करीब 80 की रफ्तार से जा रही थी, तभी उसमें धुआं निकलने लगा और आग लग गई। पांचों सवारियां गाड़ी से उतर गईं। आग का काला धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। करीब 20 मिनट तक गाड़ी जलती रही। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात 11 बजे तक आग बुझा दी। गाड़ी पूरी तरह जल गई; सिर्फ उसकी टीन बची। ड्राइवर को नहीं पता कि गाड़ी का बीमा था या नहीं। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची थी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)