रालोद ने सीएम योगी की मां को दी श्रद्धांजलि:जिला कार्यालय पर कार्यक्रम में सांसद बोले- मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च

Nov 22, 2026 - 12:58
0
रालोद ने सीएम योगी की मां को दी श्रद्धांजलि:जिला कार्यालय पर कार्यक्रम में सांसद बोले- मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) मेरठ टीम की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। हजारी की प्याऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित सभा में बागपत के सांसद एवं रालोद के वरिष्ठ नेता डॉ. राजकुमार सांगवान ने पहुंचकर दिवंगत सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। रालोद के महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संवेदना और मानवीय मूल्यों के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा होना सभी का कर्तव्य है। जिला अध्यक्ष अनिकेम भाद्वाज के नेतृत्व में हुई श्रद्धांजलि सभा में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विनय मल्लापुर, संजय रसूलपुर, सतीश त्यागी, नरेश मल्लापुर, विकास भैंसा, राशिद नंबरदार, रीचा सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंजू चौधरी, अंकित मोतला, शैलेश जितौली, छात्र सभा जिलाध्यक्ष राहुल पूनिया और महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर सांगवान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User