राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया:जगतपुर पीजी कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर पौधे लगाए
जगतपुर पीजी कॉलेज, वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इसमें स्वच्छता जागरूकता रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि एक अच्छे राष्ट्र की कल्पना तभी कर सकेंगे जब हमारा युवा स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनेगा। इसके लिए स्वस्थ और स्वच्छ भारत की कल्पना हम राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं से ही अपेक्षा रखते हैं, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना कर सके। इस कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी डॉ. संजय प्रधान, एनएसएस प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर पांडे, लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश सिंह, डॉ. लक्ष्मी सिंह, शशी बाला सिंह, डॉ. सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)