रेप के आरोपी को 10 साल की सजा:5 हजार रुपए जुर्माना भी लगा, पुलिस ने डेढ़ महीने में दाखिल की थी चार्जशीट

Nov 18, 2026 - 19:53
0
रेप के आरोपी को 10 साल की सजा:5 हजार रुपए जुर्माना भी लगा, पुलिस ने डेढ़ महीने में दाखिल की थी चार्जशीट
बुलंदशहर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में बुलंदशहर की फास्ट ट्रैक कोर्ट-01 ने दोषी मेंहदी अली जैदी उर्फ शिराज को 10 साल के कारावास और 5 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और फास्ट ट्रैक कोर्ट-01 के न्यायाधीश शिवानंद ने बुधवार शाम करीब 6 बजे यह अहम फैसला सुनाया। 2024 में डिबाई थाने में दर्ज हुआ था केस अभियोजन पक्ष के अनुसार, मूल रूप से डिबाई कस्बे के मोहल्ला काजीखेल निवासी (और घटना के समय अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सैय्यद नगर में रह रहे) मेंहदी अली जैदी उर्फ शिराज पुत्र सैयद अनवर अली जैदी ने वर्ष 2024 में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर 25 मई 2024 को डिबाई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की त्वरित जांच पूरी करते हुए महज डेढ़ महीने के भीतर 11 जुलाई 2024 को अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया था। 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत हुई निगरानी न्यायालय में जल्द न्याय दिलाने के उद्देश्य से इस केस को पुलिस महानिदेशक (DGP) के 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत चिन्हित किया गया था और बुलंदशहर मॉनीटरिंग सेल की निगरानी में इसकी सशक्त पैरवी की गई। बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। मुकदमे की प्रभावी पैरवी में अभियोजन पक्ष के मुनुराज और कुश कुमार, मॉनीटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार हेड कांस्टेबल गौरव और कोर्ट मुहर्रिर कांस्टेबल सुधीर कुमार का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User