मिट्टी से भरा ट्रैक्टर बाइक पर पलटा, तीन लोग दबे:बाजार से घर लौट रहे थे; महिला की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में बुधवार शाम मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलट गया और तीनों बाइक समेत उसके नीचे दब गए। हादसा पंवास के पास शाम करीब 6:30 बजे हुआ। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद 50 वर्षीय नीलम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। बाजार से लौटते समय हुआ हादसा घायलों की पहचान अरविंद (20), निवासी दिल्ली, नीलम (50), पत्नी वीरेंद्र और राजकुमारी, पत्नी संजय सिंह, निवासी जीसुखपुर, एटा के रूप में हुई है। तीनों एटा से बाजार करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर पलट गया और तीनों उसके नीचे दब गए। गलत दिशा से आकर ट्रैक्टर ने मारी टक्कर नीलम के पति वीरेंद्र ने बताया कि मिट्टी से भरा ट्रैक्टर गलत दिशा में आकर मुड़ा और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी, साले का बेटा और साले की पत्नी घायल हुए हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली कोतवाली देहात थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि बॉबी नाम के व्यक्ति के पास मिट्टी खनन की अनुमति है। ट्रैक्टर मिट्टी ढोने का काम कर रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)