रिलायंस सीबीजी प्लांट में एनडीआरएफ ने की मॉक ड्रिल:बाराबंकी में गैस रिसाव और रेडियोलॉजिकल आपदा से निपटने का अभ्यास किया

Nov 19, 2026 - 16:56
0
रिलायंस सीबीजी प्लांट में एनडीआरएफ ने की मॉक ड्रिल:बाराबंकी में गैस रिसाव और रेडियोलॉजिकल आपदा से निपटने का अभ्यास किया
बाराबंकी के देवा रोड स्थित रिलायंस सीबीजी प्लांट में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने मॉक ड्रिल की। वाराणसी से पहुंची एनडीआरएफ की 11वीं वाहिनी की टीम ने गैस रिसाव और रेडियोलॉजिकल आपदा जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया। गैस रिसाव को मानकर चलाया बचाव अभियान अभ्यास के दौरान बायोगैस और मीथेन गैस के संभावित रिसाव को आपात स्थिति मानकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। जवानों ने बताया कि गैस रिसाव होने पर प्रभावित क्षेत्र को किस तरह सुरक्षित किया जाए और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर कैसे निकाला जाए। घायलों को प्राथमिक इलाज देने का अभ्यास मॉक ड्रिल में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और घायलों को प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User