उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की:जम्मू-कश्मीर के CM का इसी साल पायल नाथ से तलाक हुआ था
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उमर अब्दुल्ला का तलाक पायल नाथ से इसी साल हुआ था। शनिवार शाम दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में हाई-प्रोफाइल डिनर रखा गया है। इस कार्यक्रम के लिए सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को न्योता भेजा गया है। मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और महबूबा मुफ्ती तक के नाम शामिल हैं। रॉबर्ट वाड्रा, डेरेक ओ’ब्रायन, कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे और पवन खेड़ा जैसे चेहरों को भी बुलाया गया है। जुलाई में तलाक को मिली थी मंजूरी जुलाई 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और उनकी पूर्व पत्नी पायल अब्दुल्ला के 32 साल पुराने रिश्ते को आपसी सहमति से तलाक की मंजूरी दी थी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)