रंगोली से उकेरी 'विकसित भारत 2047' की परिकल्पना:मीना मंच ने सेवा संकल्प अभियान में किया आयोजन, 18 ब्लॉकों की टीमों ने लिया हिस्सा

Sep 28, 2026 - 14:07
0
रंगोली से उकेरी 'विकसित भारत 2047' की परिकल्पना:मीना मंच ने सेवा संकल्प अभियान में किया आयोजन, 18 ब्लॉकों की टीमों ने लिया हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए 'सेवा संकल्प अभियान' (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के तहत रायबरेली के विकास भवन परिसर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता हुई। बेसिक शिक्षा विभाग के 'मीना मंच' ने इसका आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जिले की महिला शिक्षिकाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जनपद के सभी 18 ब्लॉकों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दिखाया। इसके साथ ही, रंगोली के जरिए 'विकसित भारत 2047' की परिकल्पना को भी आकर्षक ढंग से दर्शाया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सभी रंगोलियों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों के प्रयास की प्रशंसा की। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी 18 ब्लॉकों की टीमों ने भाग लिया। रंगोलियों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के साथ 'विकसित भारत 2047' की संकल्पना को सुंदरता से उकेरा गया है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह समेत बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User