किसान यूनियन का स्थापना दिवस मनाया:आगरा के एत्मादपुर में किसानों ने कर्जा माफ और फ्री इलाज पर की चर्चा
भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) का पांचवां स्थापना दिवस एत्मादपुर क्षेत्र में जल विहार ढाबा पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा ने की, जबकि आयोजन प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा (बॉबी) के नेतृत्व में किया गया। मंच पर राष्ट्रीय संस्थापक डी.एन. शर्मा एडवोकेट, राष्ट्रीय संरक्षक गजेन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डी.के. मिश्रा, राजेश सिंह, अमन शर्मा, सुनील दीक्षित, शिवम तिवारी, आलोक चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। सुनील कुमार, समाजसेवी और प्रदेश प्रभारी ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकारें किसानों की अनदेखी कर रही हैं। प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए और सभी किसानों के स्वास्थ्य का फ्री इलाज किया जाना चाहिए। इस दौरान मंच पर सजे सम्मान प्रतीक चिन्ह (शील्ड) द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं - आवारा पशु, गन्ना भुगतान और खाद की किल्लत को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में एत्मादपुर सहित आगरा मंडल के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)