प्रभारी मंत्री ने रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं:बाराबंकी में राजस्व, बिजली, आवास और पेंशन से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश

Nov 17, 2026 - 21:49
0
प्रभारी मंत्री ने रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं:बाराबंकी में राजस्व, बिजली, आवास और पेंशन से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
बाराबंकी में प्रदेश के राज्यमंत्री (कारागार) और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने मंगलवार रात 8 बजे ग्राम पंचायत वाजिदपुर के मजरा बम्भौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। चौपाल में राजस्व, बिजली, आवास, पेयजल, राशन और पेंशन से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एक साल से लंबित पैमाइश पर मांगा जवाब ग्रामीण हंसराज ने बताया कि खेत की पैमाइश के लिए धारा-24 के तहत एक साल पहले आवेदन किया था, लेकिन लेखपाल और कानूनगो ने कार्रवाई नहीं की। इस पर मंत्री ने कानूनगो को अगले दिन तक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2011 में पट्टा आवंटित होने के बावजूद उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिला है। पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर मंत्री ने लेखपाल को मौके पर पैमाइश कराकर पात्र लोगों को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। बिजली और पेयजल की समस्याओं के समाधान को कहा ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या, पुलिया से संखनी नदी तक खारजा की सफाई और चकमार्गों से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। बिजली की समस्या पर एसडीओ ने बताया कि 63 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव तैयार है। इसे दो महीने में लगाया जाएगा। पाइपलाइन होने के बावजूद कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत पर भी मंत्री ने जल्द समाधान कराने को कहा। पेंशन में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश मंत्री ने आवास, वृद्धावस्था पेंशन और किसान सम्मान निधि से वंचित लोगों के मामलों में जरूरी कार्रवाई करने को कहा। पेंशन के मामले में लापरवाही मिलने पर पंचायत मित्र के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने, महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और खाद की निर्धारित दर से अधिक वसूली रोकने को भी कहा। बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई चौपाल के दौरान दो बच्चों का अन्नप्राशन और दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। मंत्री ने सामुदायिक शौचालय चालू रखने, अधूरे शौचालयों का निर्माण पूरा कराने और खेल मैदान के प्रस्ताव पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ पंकज वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह उर्फ भुल्लन वर्मा, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User