हरदोई में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत:पति घायल, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम; अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरदोई के लोनार थाना इलाके में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की जान चली गई। रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत हुई, जबकि उनके पति जख्मी हो गए। पुलिस ने अज्ञात बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर वीरपुर गांव के राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर 2026 को वह अपनी पत्नी अनीता के साथ अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल से हरदोई जा रहे थे। न्योरादेव बहोरवापुरवा के प्राइमरी स्कूल के पास हरदोई की तरफ से आ रही रोडवेज बस (UP77AN2230) के ड्राइवर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में राकेश और अनीता दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अनीता की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन लखनऊ ले जाते समय मन्नापुर के पास उनकी मौत हो गई। राकेश कुमार की शिकायत पर लोनार थाने में केस दर्ज कर पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)