हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

Nov 08, 2026 - 17:58
0
हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश
हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव में रविवार सुबह 40 साल के मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। गांव के बाहर बांस कोठी के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार रात घर से निकले थे राकेश लिलवल गांव के रहने वाले राकेश (40) पुत्र राजाराम मजदूरी करते थे। उनके भाई रामप्रकाश ने बताया कि राकेश कभी-कभार शराब पी लेते थे। शनिवार रात वह बिना बताए घर से बाहर चले गए थे। रविवार सुबह परिजन उठे तो वह बिस्तर पर नहीं मिले। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान गांव के कुछ लोग तालाब की तरफ गए तो बांस कोठी के पास राकेश का शव पैंट के फंदे से लटका देखा। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों को सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया। आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस परिजन इसे आत्महत्या मान रहे हैं, हालांकि राकेश के ऐसा कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार ने किसी से रंजिश होने की बात भी नहीं बताई। राकेश के परिवार में पत्नी रामदेवी और बेटी प्रियंका हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतरवाया। दोपहर करीब तीन बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User