उन्नाव स्टेशन का पुनर्विकास जून 2027 तक होगा पूरा:नॉर्दर्न रेलवे के जीएम राजेश पांडे ने किया निरीक्षण, सुरक्षा पर पुलिस से लेंगे जानकारी
उन्नाव रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य जून 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक राजेश पांडे और डीआरएम लखनऊ सुनील वर्मा ने शनिवार दोपहर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। जीएम ने काम को संतोषजनक बताया और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं और महिला प्रतीक्षालय के नवीनीकरण पर भी जोर दिया। राजेश पांडे ने बताया कि आधी बिल्डिंग का निर्माण काफी आगे बढ़ चुका है। इसके पूरा होने के बाद दूसरी तरफ का काम शुरू होगा। उन्होंने जून 2027 तक स्टेशन के पुनर्विकास का काम पूरा होने की उम्मीद जताई। स्टेशन की सुरक्षा पर पूछे गए सवाल पर जीएम ने कहा कि व्यवस्था मजबूत है। हालांकि, पत्रकारों ने नेपाली यात्री पुष्कर की मौत का मामला उठाया। इस पर जीएम ने पुलिस से जानकारी लेने की बात कही। संबंधित कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है। वह पुलिस से मामले का विवरण लेकर उपलब्ध कराएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)