वाल्मीकि जयंती पर कला प्रतियोगिता:संस्कार पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रधानाचार्य ने उपहार देकर बढ़ाया उत्साह

Oct 24, 2026 - 13:26
0
वाल्मीकि जयंती पर कला प्रतियोगिता:संस्कार पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रधानाचार्य ने उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
बुलंदशहर के स्याना में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर के संस्कार पब्लिक स्कूल में कला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया त्यागी ने विद्यार्थियों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन, चरित्र और उनके महान कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रधानाचार्य प्रिया त्यागी ने उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान आयुष, अंश, टीना, दिव्यांशी, सादिया, नैना, पंछी और हिमानी सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User