गवर्नर अवार्ड टेस्टिंग कैंप 24 से:गोरखपुर के अजय गुप्ता बजरंगी और लाजो रानी असिस्टेंट एक्जामिनर नियुक्त
भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा चार दिवसीय गवर्नर अवार्ड टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया गया है। इस शिविर में गोरखपुर के अजय गुप्ता बजरंगी और लाजो रानी को बतौर असिस्टेंट एक्जामिनर नियुक्त किया गया है। यह राज्य स्तरीय शिविर 24 से 27 अक्टूबर 2026 तक श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी बड़गांव गोंडा में आयोजित होगा। दोनों प्रशिक्षकों को अपनी भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। संयुक्त प्रदेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राकेश सैनी और अन्य अधिकारियों ने उनके प्रति बधाई व्यक्त की है। आशा है कि प्रशिक्षक द्वय अपनी कार्य पद्धति से गोरखपुर जनपद का नाम प्रतिष्ठित करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)