जौनपुर मेंकिसानों का प्रदर्शन,मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग:SIR प्रक्रिया रद्द करने और 13.41 करोड़ मतदाताओं को सूची में जोड़ने की मांग

Oct 24, 2026 - 13:26
0
जौनपुर मेंकिसानों का प्रदर्शन,मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग:SIR प्रक्रिया रद्द करने और 13.41 करोड़ मतदाताओं को सूची में जोड़ने की मांग
जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार दोपहर 12 से एक बजे तक संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव राजनाथ यादव के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक किसानों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दों के साथ किसानों की समस्याओं को उठाया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया रद्द करने की मांग की। राजनाथ यादव ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत करीब 13.41 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से बाहर किए गए हैं। उन्होंने इन सभी मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल करने और एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग की। मोर्चा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी उठाई। चुनाव आयुक्त के चयन में बदलाव की मांग प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्तों के चयन में मुख्य न्यायाधीश, विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री को शामिल करने की मांग की। इसके साथ ही जंतर-मंतर पर आंदोलन करने पर लगी रोक हटाने और आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई रोकने की अपील की गई। खाद की उपलब्धता और मनमानी कीमतों पर कार्रवाई की मांग किसानों ने डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने निजी दुकानों पर खाद की मनमानी कीमतों पर बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई, ताकि किसानों को समय पर उचित दरों पर खाद मिल सके। नहरों की सफाई और धान खरीद की गारंटी पर जोर प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नहरों की सफाई कराने, स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा धान खरीद केंद्र खोलने और किसानों की उपज की खरीद की गारंटी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User