सात साल बाद सुलझी एफडी की समस्या:अमेठी में बेटे की मौत के बाद 2 लाख की FD के लिए 7 साल भटकी मां

Nov 21, 2026 - 08:31
0
सात साल बाद सुलझी एफडी की समस्या:अमेठी में बेटे की मौत के बाद 2 लाख की FD के लिए 7 साल भटकी मां
अमेठी में बेटे की मौत के बाद सरकारी योजना के तहत मिलने वाली 2 लाख रुपए की एफडी के लिए एक मां सात साल तक बैंक और विभाग के चक्कर लगाती रही। शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक चौधरी के सामने शिकायत पहुंची तो मामले का समाधान कराया गया। चंद्रावती को बताया गया कि जरूरी दस्तावेजों के अभाव में एफडी नहीं बन सकी थी। 2019 में बेटे की मौत के बाद किया था आवेदन तहसील अमेठी के कोरारी गिरधरशाह गांव निवासी चंद्रावती ने बताया कि उनके बेटे की 13 जून 2019 को मौत हो गई थी। उनका श्रम विभाग में पंजीकरण था। उन्होंने निर्माण कामगार मृत्यु, विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना के तहत सहायता के लिए आवेदन किया था। योजना के तहत उन्हें 25 हजार रुपए मिले थे, जबकि 2 लाख रुपए की एफडी पंजाब नेशनल बैंक की अमेठी शाखा में होनी थी। बैंक पहुंचीं तो पता चला नहीं बनी एफडी एफडी की अवधि पूरी होने के बाद चंद्रावती बैंक पहुंचीं तो पता चला कि उनके नाम से एफडी बनी ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की। डीएम ने सहायक श्रमायुक्त को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जरूरी दस्तावेज लेकर बैंक नहीं पहुंची थीं सहायक श्रमायुक्त ने श्रम परिवर्तन अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराई। इसमें पता चला कि अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत चंद्रावती को 25 हजार रुपए दिए जा चुके थे। वहीं, 2 लाख रुपए की एफडी के लिए पहले ही बैंक प्रबंधक को पत्र भेजा गया था, लेकिन लाभार्थी जरूरी दस्तावेज लेकर बैंक नहीं पहुंची थीं। इस वजह से एफडी नहीं बन सकी। एक दिन में शिकायतों के समाधान का अभियान नई शिकायत मिलने पर विभाग ने दोबारा जांच कर चंद्रावती को पूरी स्थिति बताई। मामले का समाधान होने पर उन्होंने संतुष्टि जताते हुए जिलाधिकारी का आभार माना। डीएम शशांक चौधरी के नेतृत्व में 'एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान' चलाया जा रहा है। इसके तहत जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को उसी दिन सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User