पारिवारिक विवाद में युवक का सिर फटा, 8 पर FIR:सिद्धार्थनगर में दोनों पक्षों में घुसकर लाठी-डंडों से हमला

Nov 21, 2026 - 08:31
0
पारिवारिक विवाद में युवक का सिर फटा, 8 पर FIR:सिद्धार्थनगर में दोनों पक्षों में घुसकर लाठी-डंडों से हमला
सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के रामपुर टोला मीरापुर गांव में पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। 20 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे हुई घटना में एक पक्ष के निखिलेश वर्मा का सिर फट गया। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपने परिवार के कई लोगों के घायल होने की शिकायत की है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-मुक्कों से हमला करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों की तहरीर पर मोहाना पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पहले पक्ष ने चार लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप रामपुर टोला मीरापुर निवासी राममिलन वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे उनका बेटा निखिलेश घर के सामने टहल रहा था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। राममिलन का आरोप है कि अर्जुन वर्मा और आकाश वर्मा पुत्रगण चमकराम वर्मा, प्रिया वर्मा और चंद्रकला ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें निखिलेश के सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अर्जुन वर्मा, आकाश वर्मा, प्रिया वर्मा और चंद्रकला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मुकदमा दूसरे पक्ष के चमकराम वर्मा पुत्र स्वर्गीय फूलचंद वर्मा ने भी मोहाना थाने में शिकायत दी। उनका आरोप है कि 20 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर उनके पट्टीदार घर में घुस आए और हमला कर दिया। चमकराम के मुताबिक, अनिल वर्मा और निखिलेश वर्मा पुत्रगण राममिलन वर्मा, विजय वर्मा और विकास वर्मा पुत्रगण अनिल वर्मा ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के लोगों को लाठी-डंडों और लात-मुक्कों से पीटा। इसमें परिवार के कई लोगों को चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User