भरत मिलाप में चारों भाइयों का मंचन हुआ:भरत को गले लगाकर रोए राम, आतिशबाजी हुई; भरवारी में रातभर निकलीं छह कलात्मक झांकियां

Nov 21, 2026 - 08:31
0
भरत मिलाप में चारों भाइयों का मंचन हुआ:भरत को गले लगाकर रोए राम, आतिशबाजी हुई; भरवारी में रातभर निकलीं छह कलात्मक झांकियां
कौशांबी के नगर पालिका परिषद भरवारी के नया बाजार में दो दिवसीय दशहरा उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार-शनिवार की देर रात करीब 1 बजे भरत मिलाप का आयोजन हुआ। रामलीला के मंचन में 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर भरत उनसे गले मिलकर भावुक हो गए। चारों भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। नया बाजार स्थित हनुमान निकेतन मंदिर परिसर में भरत मिलाप की लीला का सजीव मंचन किया गया। मंचन के दौरान रावण वध के बाद भगवान श्रीराम माता सीता, भाई लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी के साथ एक ओर से भरत मिलाप मंच की ओर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर से भरत और शत्रुघ्न की झांकी भी मंच पर पहुंची। चारों भाइयों के एक-दूसरे को गले लगाने का दृश्य देखकर मौजूद श्रद्धालु भावुक हो गए। भरत मिलाप के बाद जमकर आतिशबाजी हुई। देखें, 3 तस्वीरें… पूरी रात निकाली गईं कलात्मक चौकियां भरत मिलाप के साथ ही स्थानीय लोगों की ओर से पूरी रात आधा दर्जन कलात्मक चौकियां निकाली गईं। इनमें कलाकारों ने काली तांडव, शिव तांडव, राधा-कृष्ण नृत्य और बजरंगबली के नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा पूरे भरवारी कस्बे में लाइट और साउंड का कंपटीशन भी हुआ, जो शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे तक चला। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नितुल चौधरी केसरवानी, महामंत्री वेद प्रकाश केसरवानी, कोषाध्यक्ष दीपू केसरवानी समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User