साथी परिचालक पूर्वा की मौत से रोडवेज कर्मी दुखी:सोशल मीडिया पर लिखा- इस बार शुभकामना संदेश न भेजें, हमने अपनी बच्ची खोई है

Nov 08, 2026 - 07:54
0
साथी परिचालक पूर्वा की मौत से रोडवेज कर्मी दुखी:सोशल मीडिया पर लिखा- इस बार शुभकामना संदेश न भेजें, हमने अपनी बच्ची खोई है
देशभर में आज जहां लोग दीवाली की बधाई दे रहे हैं तो मेरठ में सड़क हादसे में साथी परिचालक पूर्वा को खोने का दुख रोडवेज कर्मचारियों के बीच साफ दिखाई दे रहा है। दीपावली और भाईदूज जैसे त्योहारों के बीच मेरठ के रोडवेज कर्मियों के लिए इस बार खुशियां मनाना आसान नहीं है। अपने साथी की असमय मौत से दुखी कर्मचारी सोशल मीडिया पर पूर्वा की तस्वीर साझा कर रहे हैं। साथ ही अपील कर रहे हैं कि इस बार उन्हें दीपावली, धनतेरस और गोवर्धन की शुभकामनाओं के संदेश न भेजें। दरअसल, बीती 6 नवंबर को मेरठ में रोडवेज बस का एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में 22 वर्षीय महिला परिचालक पूर्वा की मौत हो गई थी। पूर्वा शामली जिले की रहने वाली थीं। कम उम्र में साथी को खोने से रोडवेज कर्मचारियों में शोक है। त्योहार के मौके पर भी कर्मचारी इस हादसे को भुला नहीं पा रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे संदेश में लिखा है, 'सभी प्रिय साथियों से विनम्र निवेदन है कि शुभ दीपावली और भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं न भेजें। हमारी रोडवेज की छोटी बच्ची एक्सपायर हो गई है। बार-बार वही बात याद आती है और मन दुखी हो जाता है। इसलिए इस दुख की घड़ी में शुभकामनाओं के संदेश भेजने से बचें। संदेश में आगे लिखा है कि विशेष रूप से रोडवेज कर्मचारी इस घटना से दुखी हैं। ऐसे में सभी साथी इस बात का ध्यान रखें। शांति, सद्भाव और संवेदना ही इस समय सच्चा संदेश है। त्योहार की खुशियों के बीच साथी की याद और उसके जाने का गम उनके लिए भारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User