एटा में भाकियू भानू का प्रदर्शन:डीएपी खाद संकट पर सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Oct 31, 2026 - 15:16
0
एटा में भाकियू भानू का प्रदर्शन:डीएपी खाद संकट पर सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
एटा में भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों और अवागढ़ नगर के छोटे व्यापारियों ने 30 अक्टूबर को समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कोऑपरेटिव सोसाइटी के सचिवों की हड़ताल के कारण किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। खाद की कमी से आलू और गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। इससे फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर किसानों को तत्काल डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा अवागढ़ के पटाखा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने चेतावनी दी कि दो दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 2 नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User