गाजियाबाद में मोबाइल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:चोरी की स्कूटी और 9 मोबाइल बरामद, दिल्ली में भी मुकदमा दर्ज

Oct 26, 2026 - 19:07
0
गाजियाबाद में मोबाइल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:चोरी की स्कूटी और 9 मोबाइल बरामद, दिल्ली में भी मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद की शालीमार गार्डन पुलिस ने मोबाइल चोरी और छिनैती के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक स्कूटी और नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों को सोमवार को ताहिरपुर कट के पास डीएलएफ क्षेत्र से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपुर निवासी सानू उर्फ लाल बाबू, बुलंदशहर निवासी सूफियान और साहिबाबाद के मोहम्मद कलाम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी चोरी की स्कूटी से मोबाइल चोरी और छिनैती की वारदात करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से स्कूटी चोरी की थी। वे चोरी किए गए मोबाइल फोन को राह चलते लोगों को सस्ते दाम में बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोमवार को चोरी की स्कूटी और मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे थे। शालीमार गार्डन थाने में मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली के ज्योति नगर थाने में भी स्कूटी चोरी का केस दर्ज है। पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User