सेवाव्रत में आज 73 जोड़े शादी करेंगे:फर्रुखाबाद में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और पत्नी 18 साल से करा रहे आयोजन
फर्रुखाबाद में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी, नगर पालिका अध्यक्ष वत्सल अग्रवाल, सेवाव्रत अभियान के तहत सामूहिक विवाह करा रहे हैं। इस साल 73 जोड़े शादी करेंगे। यह आयोजन का 19वां साल है। हर साल 18 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी मंगलवार से मधुर मिलन गेस्ट हाउस में शुरू हुई। बुधवार सुबह दूल्हा-दुल्हन के परिवार पहुंचने लगे। जयमाला के लिए मंच बनाया गया और मंडप सजाए गए। मनोज अग्रवाल हर साल गरीब युवतियों की शादी कराते हैं और उन्हें दहेज का सामान देते हैं। हिंदू युवतियां फेरे लेंगी, जबकि मुस्लिम युवतियों की शादी उनके धर्म के अनुसार होगी। युवतियों के पंजीकरण की प्रक्रिया नवरात्र से शुरू होती है। हर मंडप में दहेज का सामान रखा गया है। सामान पर युवती के नाम की नेम प्लेट भी लगाई गई है। कार्यक्रम में लड़का और लड़की, दोनों पक्षों के परिवारों के लिए खाने की व्यवस्था है। फर्रुखाबाद के अलावा मैनपुरी, हरदोई और दूसरे जिलों की युवतियों ने भी शादी के लिए पंजीकरण कराया है। मनोज अग्रवाल सभी जोड़ों का कन्यादान भी करते हैं। समारोह के लिए हलवाई मिठाइयां, सब्जी, पूड़ी, कचौड़ी और पुलाव बना रहे हैं। तैयारी का दौर चल रहा है शाम 6:00 बजे करीब यहां जय माल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)