फतेहपुर में मां भगवती जागरण:26 नवंबर को ज्योति प्रज्वलन और पूजन के साथ होगी भजनों की प्रस्तुति

Nov 18, 2026 - 12:08
0
फतेहपुर में मां भगवती जागरण:26 नवंबर को ज्योति प्रज्वलन और पूजन के साथ होगी भजनों की प्रस्तुति
फतेहपुर के मलौनी गांव में 26 नवंबर 2026, गुरुवार को मां भगवती के जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन संदीप तिवारी की ओर से किया जा रहा है। जागरण की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। धार्मिक आयोजन में मां भगवती की ज्योति प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद भजन गायन और माता के भजनों की प्रस्तुति होगी। आयोजक संदीप तिवारी ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से जागरण में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User