भैंसाली बस अड्डे पर प्राइवेट कार से हो रही डग्गामारी:संबंधित रूट के चालक-परिचालकों ने पकड़ा, गाड़ी से उतारी सवारी
मेरठ में रोडवेज बस अड्डे के सामने प्राइवेट वाहनों से डग्गामारी का मामला एक बार फिर सामने आया है। बुधवार सुबह भैंसाली बस अड्डे के पास एक प्राइवेट कार में सवारियां बैठाकर ले जाई जा रही थीं। इसी दौरान शामली रूट पर चलने वाले रोडवेज के चालक-परिचालकों ने कार को पकड़ लिया। उन्होंने कार में बैठी सवारियों को उतरवाया और वाहन को डिपो में खड़ा करा दिया। रोडवेज कर्मियों का कहना है कि शहर में लगातार प्राइवेट वाहनों से डग्गामारी की शिकायतें मिल रही हैं। इसके कारण रोडवेज को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चालक-परिचालक कई बार इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन डग्गामारी पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। बुधवार सुबह भैंसाली बस अड्डे के पास प्राइवेट कार से सवारियां ले जाने की जानकारी मिलने पर शामली रूट के चालक-परिचालक मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार को रुकवाकर उसमें बैठी सवारियों को नीचे उतरवाया। इसके बाद कार को डिपो में खड़ा करा लिया। चालक-परिचालकों ने कहा कि प्राइवेट वाहन इस तरह सवारियां लेकर रोडवेज के यात्रियों को प्रभावित करते हैं। इससे विभाग की आय घटती है और घाटा बढ़ता है। हालांकि, बाद में कार चालक की ओर से माफी मांगने, सवारियों को छोड़कर जाने और भविष्य में ऐसा नहीं करने का आश्वासन देने पर वाहन को छोड़ दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)