मुरादाबाद में नगर निगम के बुलडोजर से टूटी दुकान:व्यापारी ने मांगा मुआवजा, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

Nov 18, 2026 - 12:24
0
मुरादाबाद में नगर निगम के बुलडोजर से टूटी दुकान:व्यापारी ने मांगा मुआवजा, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
मुरादाबाद के ताड़ीखाना चौक पर नगर निगम के कार्य के दौरान दुकान क्षतिग्रस्त होने का मामला अब नगर आयुक्त तक पहुंच गया है। व्यापारी नवीन गुप्ता की दुकान को हुए नुकसान के मामले में मंगलवार को भगवान परशुराम संघर्ष समिति ने नगर निगम से मुआवजे की मांग की। समिति के अध्यक्ष रजत शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ नगर आयुक्त से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बुलडोजर चालक और ठेकेदार की लापरवाही से दुकान को भारी नुकसान हुआ है। दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे व्यापारी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग रजत शर्मा ने नगर आयुक्त से मांग की कि दुकान को हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराया जाए और पीड़ित व्यापारी को उचित मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी को हुए नुकसान की भरपाई होनी चाहिए। बुलडोजर चालक और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग समिति ने घटना के लिए जिम्मेदार बुलडोजर चालक और ठेकेदार की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की। साथ ही लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान पीड़ित व्यापारी नवीन गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User