दिवाली पर पटाखों-हादसों में 707 से ज्यादा घायल:लखनऊ के सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी रही फुल, कई मरीजों की करनी पड़ी सर्जरी

Nov 10, 2026 - 21:26
0
दिवाली पर पटाखों-हादसों में 707 से ज्यादा घायल:लखनऊ के सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी रही फुल, कई मरीजों की करनी पड़ी सर्जरी
लखनऊ में दिवाली पर जमकर आतिशबाजी और लापरवाही लोगों पर भारी पड़ी। इस दौरान 707 से ज्यादा लोगों को सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में लाया गया। इनमें किसी के हाथ में सुतली बम फटने से उंगलियां उड़ गईं, तो किसी का चेहरा पटाखे की चपेट में आकर झुलस गया। चकरगिन्नी और अनार जलाते समय चिंगारी आंखो में जाने के कारण भी कुछ को दिक्कत हुई। कोई वाहन चलाते समय पटाखों की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में एक के बाद एक एम्बुलेंस आती रहीं। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। KGMU में सबसे ज्यादा लोग पहुंचे KGMU के ट्रॉमा सेंटर में सात, आठ और 9 अक्टूबर की रात कुल 203 मरीज लाए गए। इनमें से 30 मरीज पटाखा फटने से जख्मी हुए थे, वहीं आठ मरीज चपेट में आने से जख्मी होने के थे। गंभीर मरीजों को प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया है। सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बीते साल के मुकाबले इस बार गंभीर मरीजों की संख्या अधिक रही। उन्होंने कहा कि पटाखे हाथ व जेब में फटने की कई घटनाएं घटी। इससे हाथ व पैर की कई जगह से हड्डियों को नुकसान हुआ। गहरे जख्म हो गए। कई मरीजों की उंगली उड़ गई। ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि छोटी दीवाली की रात से घायलों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जो सोमवार रात तक जारी रहा। बलरामपुर में 9 मरीजों का हुआ ऑपरेशन बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि कुल 78 लोगों को इमरजेंसी में लाया गया। जिसमें 69 लोग सड़क हादसे और 9 लोग पटाखे के शिकार हुए थे। 22 लोगों को टांके लगाए गए। 9 माइनर ऑपरेशन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम मरीजों की देख-रेख कर रही है। सिविल की इमरजेंसी में 150 से ज्यादा मरीज पहुंचे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में 150 से ज्यादा घायलों को रविवार और सोमवार को लाया गया। ज्यादातर लोग पटाखे से झुलसने के बाद लाया गया। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक 98 मरीज पटाखा से जले थे और 52 मरीज सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल लाए गए थे। 44 बर्न मरीजों को मिला इलाज लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता के मुताबिक दो दिन में इमरजेंसी में 112 घायलों को लाया गया। जिसमें आग में झुलसे 45 जख्मी शामिल हैं। यहां आगरा एक्सप्रेस पर हुए सड़क हादसे में घायल मरीज सोमवार सुबह लाए गए थे। लोहिया में 69 घायलों को मिला इलाज गोमती नगर के डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 69 घायलों को इमरजेंसी में लाया गया। संस्थान के प्रवक्ता डॉ.भुवन चंद्र तिवारी ने बताया इनमें से 35 मरीज आग और पटाखे में झुलसे थे। दो दिनों में 32 मरीजों का इमरजेंसी ऑपरेशन करना पड़ा। 2 दिन में पहुंचे 40 से ज्यादा मरीज रामसागर मिश्रा अस्पताल के सीएमएस डॉ.वीके शर्मा के मुताबिक रविवार को 22 और सोमवार को 19 मरीज हादसे के बाद इमरजेंसी में लाए गए थे। इनमें से एक मरीज पटाखे से जख्मी होने पर लाया गया था। जिसका इलाज किया गया। झुलसने के बाद यहां भी पहुंचे मरीज ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में भी आठ मरीज इमरजेंसी में आए। सीएमएस डॉ.आनंद त्रिपाठी ने बताया कि इनमें से 05 हादसे में घायल और तीन मरीज पटाखे से जलने के थे। जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में भी हादसे में घायल हुए आठ और जलने के तीन मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। इसके आलावा भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय महानगर के सीएमएस डॉ. रंजीत दीक्षित ने बताया कि दो दिनों में जलने के 28 और एक्सीडेंटल केस सात लाए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User