अंबेडकरनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत:3 साथी घायल, दोनों बाइकों पर सवार थे तीन-तीन लोग
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जहांगीरगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े छह लोग जानकारी के अनुसार, हादसा जहांगीरगंज सीएचसी के पास हुआ। दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। तीन मृतकों की हुई पहचान मृतकों की पहचान राजकुमार (40) पुत्र चुन्नीलाल, संजय निषाद (35) पुत्र रामबचन निवासी बिशुनपुर बजंहा, थाना जहांगीरगंज और सौरभ (25) पुत्र रमेश निवासी संहसा, जहांगीरगंज के रूप में हुई है। वहीं, घायल ओमप्रकाश पुत्र हरखू समेत तीन लोगों का उपचार चल रहा है। दो घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य घायल हैं। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)