उन्नाव में परिजनों पर लगाए जमीन की जालसाजी के आरोप:5 करोड़ के नुकसान का दावा, संपत्ति बिकवाने की शिकायत

Oct 23, 2026 - 15:03
0
उन्नाव में परिजनों पर लगाए जमीन की जालसाजी के आरोप:5 करोड़ के नुकसान का दावा, संपत्ति बिकवाने की शिकायत
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के हिंदू खेड़ा गांव के रहने वाले अरविंद्र सिंह उर्फ पप्पू (45) ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जमीन की जालसाजी का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि उन्हें करीब चार से पांच करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। शुक्रवार को उन्होंने एसपी कार्यालय में शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन के एग्रीमेंट में उलझाकर उनकी संपत्ति बिकवा दी गई। उन्होंने परिवार के सदस्य रंजन लाल मिश्रा, श्यामा मिश्रा, नीरज मिश्रा, भाई नारद सिंह, भाभी सर्वेश सिंह, रामकिशोर पांडेय, हरिशंकर कुशवाहा और बहनोई राजकुमार सिंह चंदेल समेत कई अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। अरविंद्र ने अपने पिता की हत्या का भी आरोप लगाया है, जिसमें अब तक आरोपियों को सजा नहीं मिली। उन्होंने बताया कि वे अपनी 13 साल की बेटी के साथ मुश्किल में हैं। पीड़ित ने मामले की सीबीआई जांच, हड़पी गई संपत्ति में हिस्सा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्ष और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User