शाहजहांपुर में अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरी डबल डेकर बस:ट्रक की टक्कर से बस अनियंत्रित हुई; 45 यात्री थे सवार; सभी सुरक्षित

Nov 16, 2026 - 07:02
0
शाहजहांपुर में अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरी डबल डेकर बस:ट्रक की टक्कर से बस अनियंत्रित हुई; 45 यात्री थे सवार; सभी सुरक्षित
शाहजहांपुर में रविवार रात करीब 11 बजे सीतापुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 20 फीट दूर गड्ढे में गई बस, पलटने से बची घटना थाना तिलहर क्षेत्र में बंथरा के पास हुई। बताया गया कि बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 20 फीट दूर गड्ढे में जा पहुंची। हालांकि, बस पलटी नहीं। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वीडियो में ट्रक की टक्कर की बात, पुलिस ने किया इनकार घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति ट्रक की बस से टक्कर होने की बात कह रहा है। वीडियो में सड़क पर एक ट्रक भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, पुलिस ने ट्रक की टक्कर से हादसा होने से इनकार किया है। पुलिस बोली- सभी यात्रियों को दूसरी बसों से भेजा थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई थी। बस पलटी नहीं थी और किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरी बसों से आगे भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User