ललितपुर में खाद के दाम तय किए गए:डीएपी 1,350 और एनपीके 2,100 से 2,300 रुपए प्रति बोरी बिकेगी

Oct 30, 2026 - 12:24
0
ललितपुर में खाद के दाम तय किए गए:डीएपी 1,350 और एनपीके 2,100 से 2,300 रुपए प्रति बोरी बिकेगी
ललितपुर के जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे खाद की कालाबाजारी और तय दाम से ज्यादा बिक्री रोकने के निर्देश जारी किए। उन्होंने किसानों से खाद तय कीमत पर खरीदने की अपील की। जिले में इफको और कृभको की डीएपी खाद का सरकारी बिक्री मूल्य 1,350 रुपए प्रति बोरी तय किया गया है। इफको की एनपीके (20:20:0:13) खाद 2,100 रुपए और नर्मदा कंपनी की इसी किस्म की खाद 2,300 रुपए प्रति बोरी मिलेगी। जिलाधिकारी ने किसानों से अफवाहों से बचने और खाद केवल अधिकृत बिक्री समितियों व केंद्रों से खरीदने को कहा। अगर कोई विक्रेता तय दाम से ज्यादा पैसे मांगे, तो किसान इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें। प्रशासन ने कहा कि किसानों को समय पर और उचित दाम पर खाद उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User