सहारनपुर में युवती से 78 हजार की ठगी:पैसा दोगुना करने का झांसा दिया,चार बार में अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई रकम

Nov 16, 2026 - 05:24
0
सहारनपुर में युवती से 78 हजार की ठगी:पैसा दोगुना करने का झांसा दिया,चार बार में अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई रकम
सहारनपुर में पैसा दोगुना करने का लालच देकर साइबर ठगों ने पटेल नगर निवासी एक युवती से 78 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने युवती को रकम दोगुनी करने का झांसा दिया और अलग-अलग चार बार में उसके खाते से कुल 78 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। काफी समय बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली तो युवती को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अब पीड़िता की तहरीर पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटेल नगर निवासी सृष्टि कुकरैजा पुत्री दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 फरवरी 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे पैसा दोगुना करने का झांसा दिया था। आरोपी की बातों में आकर उसने रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठग ने एक बार में पूरी रकम लेने के बजाय चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 78 हजार रुपये अपने बताए खातों में डलवा लिए। पीड़िता के अनुसार, पहली बार में 3 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद दूसरी ट्रांजेक्शन में 5 हजार रुपये, तीसरी में 20 हजार रुपये और चौथी बार में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। इस तरह चारों ट्रांजेक्शन में उसके खाते से कुल 78 हजार रुपये निकल गए। रकम देने के बाद भी जब दोगुने पैसे वापस नहीं मिले तो उसे ठगी का पता चला। चार ट्रांजेक्शन में निकाले 78 हजार रुपये तहरीर के अनुसार, साइबर ठगी की चारों ट्रांजेक्शन का विवरण भी पुलिस को दिया गया है। इसमें 3 हजार रुपये की पहली ट्रांजेक्शन 5 हजार रुपये की दूसरी ट्रांजेक्शन 20 हजार रुपये की तीसरी ट्रांजेक्शन और 50 हजार रुपये की चौथी ट्रांजेक्शन बताया गया है। पीड़िता ने इस मामले में साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। अब उसने थाना कुतुबशेर पहुंचकर पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने 15 नवंबर 2026 को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब साइबर शिकायत, ट्रांजेक्शन के यूटीआर नंबर और रुपये जिन खातों में ट्रांसफर हुए, उनके आधार पर मामले की जांच करेगी। साथ ही ठगी में शामिल व्यक्ति की पहचान करने और रकम की वापसी के प्रयास किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User