सोनिया गांधी की किताब की दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग आज:4 राज्यों के CM शामिल होंगे; विजय को राहुल ने खुद फोन करके बुलाया

Nov 16, 2026 - 04:26
0
सोनिया गांधी की किताब की दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग आज:4 राज्यों के CM शामिल होंगे; विजय को राहुल ने खुद फोन करके बुलाया
सोनिय गांधी की किताब बिलॉन्गिंग..अ जर्नी ऑफ लव की आज दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग है। कार्यक्रम शाम 6 बजे से होटल मौर्या में होगा। इस समारोह में कांग्रेस शासित राज्यों केरलम, तेलंगाना और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी इवेंट में पहुंचेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने उन्हें खुद फोन करके दिल्ली आने का न्योता दिया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह विजय की सोनिया से दूसरी मुलाकात होगी। पहली मुलाकात जून में 10 जनपथ पर हुई थी, जब वे NITI आयोग की बैठक के लिए दिल्ली आए थे। सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गठबंधन के सहयोगी भी मौजूद रहेंगे। लेखिका के तौर पर सोनिया स्पीच दे सकती हैं 10 नवंबर को किताब के रिलीज पर उन्होंने इमरजेंसी को गलती बताया था। साथ ही कहा था कि उनकी सास इंदिरा गांधी भी बाद में ऐसा ही महसूस करने लगी थीं। 1984 के सिख विरोधी दंगों को उन्होंने शर्मनाक अध्याय कहा था। आज के इवेंट में भी उनसे किताब के बारे में संक्षिप्त बात रखने की उम्मीद है। इधर, सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि 544 पन्नों की किताब को लिखने में 12 साल लगे हैं। इसमें इटली में बचपन, कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात (1965), भारत आना, हिंदी सीखना, राजीव की हत्या, राजनीति में आना और 2004 में PM पद ठुकराना- सब शामिल है। मेकेदातु पर वन टु वन बात कर सकते हैं विजय और डीके इस मुलाकात के पीछे सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा मेकेदातु डैम है। कर्नाटक कावेरी नदी पर मेकेदातु में डैम बनाना चाहता है, जिसका तमिलनाडु विरोध कर रहा है। दिक्कत ये है कि कर्नाटक में कांग्रेस की ही सरकार है और तमिलनाडु में TVK सरकार को कांग्रेस का ही समर्थन है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में विजय की शिवकुमार से वन-टू-वन मुलाकात भी हो सकती है, जिसमें मेकेदातु पर बात होगी। विपक्षी DMK मांग कर रही है कि विजय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल लेकर पीएम मोदी से मिलें और मेकेडाटु का विरोध दर्ज कराएं। हालांकि TVK सूत्रों का कहना है कि विजय का दिल्ली में किताब लॉन्च के अलावा और कोई कार्यक्रम तय नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User