वाराणसी में फ्लैट की खरीद-बिक्री में पति-पत्नी पर क्रॉस केस:40 लाख में बेचा फ्लैट, खरीददार पर 50 कारतूस-बुलेटप्रूफ जैकेट लूटने का आरोप
वाराणसी में 40 लाख रुपये के फ्लैट की खरीद-बिक्री को पति और पत्नी ने एक दूसरे पर क्रॉस केस दर्ज कराया है। केस में पत्नी ने पति और उसके भतीजे पर दहेज उत्पीड़न की धाराएं लिखवाई हैं। पति ने फ्लैट पर कब्जेदारी, धनराशि ट्रांसफर नहीं करने के साथ कमरे से 50 कारतूस समेत बुलेट प्रूफ जैकेट को लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। पति-पत्नी के बीच कानूनी लड़ाई पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों की ओर से केस दर्ज कर लियाहै और फ्लैट खरीदार अब दोनों के चक्कर लगा रहा है। पहले जानिए पूरा मामला वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के मकबूल आलम रोड स्थित रुद्रा संतुष्टि अपार्टमेंट में अश्वनी कुमार दुबे का एक फ्लैट था जो उसको नाना से विरासत में उपहार स्वरुप मिला है। इस फ्लैट को बेचने के लिए पति और पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी ने पति और उसके भतीजे पर दहेज उत्पीड़न, खाते से रुपये ट्रांसफर कराने और नकदी व वाहन ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पति ने फ्लैट के खरीदार दंपती पर भुगतान नहीं करने, मारपीट कर बंधक बनाने और नकदी व सामान लूटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। 26 मई 2018 को शादी, बेटे पर पिस्टल लगाने का आरोप अश्वनी से उसका विवाह 26 मई 2018 को हुआ। आरोप है कि पति अश्वनी कुमार दुबे और उसका भतीजा गौरव मिश्रा दहेज में 30 लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। नाना से मिले मकबूल आलम रोड स्थित प्लॉट को 21 जुलाई 2026 को 40 लाख रुपये में बेचने के बाद दोनों ने रकम की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि चार और 18 अगस्त को धमकाकर उसके खाते से कुल 9.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इसके अलावा 10 लाख रुपये नकद, कार और एक अन्य वाहन भी ले जाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर छह वर्षीय बेटे के सिर पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देने की बात भी तहरीर में कही गई है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने पति अश्वनी कुमार दुबे और उसके भतीजे गौरव मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पति की तहरीर में पत्नी और खरीदार नामजद अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि 21 जुलाई को हर्षवर्धन सिंह और उसकी पत्नी दीक्षा सिंह ने उपनिबंधक कार्यालय में 40 लाख रुपये में फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। दोनों के खातों में 20-20 लाख रुपये भेजने की बात कही गई थी लेकिन रजिस्ट्री के बाद भुगतान नहीं किया गया। रुपये मांगने पर 20 अक्तूबर को आरोपी तीन-चार लोगों के साथ फ्लैट पर पहुंचे और मारपीट कर उसे कमरे में बंधक बना लिया। आरोप है कि इस दौरान अलमारी तोड़कर 5.50 लाख रुपये नकद, करीब 50 कारतूस, बुलेटप्रूफ जैकेट, गृहस्थी का सामान और जमीन से जुड़े कागजात उठा ले गए। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति और उसके भतीजे के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद अब जबकि पति की तहरीर पर हर्षवर्धन सिंह, उसकी पत्नी दीक्षा सिंह और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)