श्रावस्ती में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप:मां की शिकायत पर केस दर्ज, खेत में लेकर गया था
श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मासूम की मां की शिकायत पर गांव के 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार शाम करीब 6 बजे मामले की जानकारी सामने आई। बालिका की पहचान उजागर नहीं की गई है। खेलते समय खेत में ले जाने का आरोप मां की शिकायत के मुताबिक, 7 नवंबर की शाम करीब 6 बजे बालिका घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान किशोर उसे खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने इकौना थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोर को अपनी निगरानी में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)