दीपक की लौ से किराए के मकान में लगी आग:पीलीभीत में बेड, फ्रिज और घरेलू सामान राख, दमकल ने पाया काबू
पीलीभीत के संजय रॉयल पार्क में सोमवार शाम दीपक की लौ से एक मकान में आग लग गई। आग फैलने से किराए के कमरे में रखा बेड, रेफ्रिजरेटर और अन्य घरेलू सामान जल गया। नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है। दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पर्दे तक पहुंची दीपक की लौ मकान मालिक नवेंदू जैन के घर की पहली मंजिल पर विजय कुमार परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे परिवार ने कमरे में दीपक जलाकर रखा था। इसके बाद सभी लोग मकान की दूसरी मंजिल पर चले गए। इसी दौरान दीपक की लौ पर्दे तक पहुंच गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग कमरे में फैल गई। दमकल टीम ने एक घंटे में बुझाई आग घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कमरे में रखा बेड, रेफ्रिजरेटर और अन्य घरेलू सामान जल गया। सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि दीपक से पर्दे में आग लगने के बाद कमरे में आग फैल गई थी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना में किसी की जान नहीं गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)