श्रावस्ती में पत्नी को लेने गया युवक लापता:13 अक्टूबर से नहीं मिला, मां ने मारपीट कर गायब करने का आरोप लगाया

Nov 02, 2026 - 19:57
0
श्रावस्ती में पत्नी को लेने गया युवक लापता:13 अक्टूबर से नहीं मिला, मां ने मारपीट कर गायब करने का आरोप लगाया
श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर महाराज नगर स्थित ससुराल में पत्नी को लेने गया 22 साल का सर्वेश कुमार वर्मा 13 अक्टूबर से लापता है। उसकी मां जमुनी ने SP को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष पर मारपीट कर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बेटे की तलाश कराने और मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के सेमरहना मौजा सिटकहना की रहने वाली जमुनी के मुताबिक, सर्वेश 13 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे पत्नी को लेने ससुराल गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। मां ने बेटे के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुल के पास मिला जूता जमुनी ने बताया कि बेटे की तलाश के दौरान उल्टहवा पुल के पास उसका जूता पड़ा मिला। हालांकि, जूता वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं है। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन करने के बाद भी सर्वेश का पता नहीं चला। मां के अनुसार, ससुराल जाकर पूछताछ करने पर भी बेटे के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। साले से विवाद के बाद लापता होने की चर्चा स्थानीय लोगों के मुताबिक, सर्वेश पांच भाइयों में चौथे नंबर पर है। वह मुंबई में मजदूरी करता था और नवरात्रि से पहले घर आया था। उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। अभी उसकी कोई संतान नहीं है। नवरात्रि से पहले से ही उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि ससुराल में सर्वेश और उसके साले के बीच नशे की हालत में विवाद हुआ था। ससुराल पक्ष के लोगों के मुताबिक, इसके बाद सर्वेश अपनी बाइक वहीं छोड़कर चला गया और फिर उसका पता नहीं चला। बाद में ससुराल पक्ष के लोग बाइक उसके घर पहुंचा गए। करीब दो सप्ताह से बेटे की तलाश कर रही जमुनी ने SP से सर्वेश को खोजने और पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User