गांजा तस्करी के आरोपी से रुपए लेने का आरोप:मिर्जापुर में दो पुलिसकर्मी निलंबित, पूछताछ के दौरान रुपए गिनने का वीडियो

Nov 02, 2026 - 20:45
0
गांजा तस्करी के आरोपी से रुपए लेने का आरोप:मिर्जापुर में दो पुलिसकर्मी निलंबित, पूछताछ के दौरान रुपए गिनने का वीडियो
मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव निवासी मिट्ठू प्रसाद से पूछताछ के दौरान रुपए गिनने का वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। इसे अधूरा और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से साझा करने के मामले में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार को दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों पर गांजा तस्करी के आरोपी से रुपये लेने का आरोप लगाया गया था। शिकायत की जांच के लिए पहुंचे थे पुलिसकर्मी पुलिस के अनुसार, देवाही गांव निवासी मिट्ठू प्रसाद (56) के खिलाफ गांजा बेचने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच के लिए पुलिसकर्मी उनकी दुकान और घर पहुंचे थे। इस दौरान पूछताछ में करीब दो लाख रुपये मिले थे। पुलिस का कहना है कि रुपये लेने के आरोप से बचने और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक पुलिसकर्मी ने सबके सामने रुपये गिने, जबकि दूसरे ने पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। इसके बाद बरामद रकम मिट्ठू प्रसाद और उनके परिवार को वापस कर दी गई थी। पूछताछ के दौरान बनाया गया था वीडियो पुलिस के मुताबिक, इसके बाद मिट्ठू प्रसाद को विस्तृत पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। इस संबंध में थाने के पूछताछ रजिस्टर में भी तस्करा दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान बनाई गई वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आई। पुलिस का कहना है कि वीडियो को अधूरे संदर्भ के साथ साझा किया गया, जिससे पूरी घटना स्पष्ट नहीं हो सकी और पुलिस की छवि धूमिल हुई। एएसपी नगर करेंगे प्रारंभिक जांच इसी आधार पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी हिमांशु और सुधीर को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर को प्रारंभिक जांच सौंपी गई है। जांच में वीडियो बनाए जाने की परिस्थितियों और पुलिसकर्मियों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User