बस सर्विस ऑफिस के प्रबंधक और कर्मचारी को पीटा:लखनऊ में भीड़ जुटने पर आरोपी स्कूटी छोड़कर भागे, जान से मारने की धमकी दी
लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र में बाराबिरवा अवध नहर चौराहे पर न्यू सिंह बस सर्विस ऑफिस के बाहर प्रबंधक और कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। भीड़ जुटती देख आरोपी स्कूटी छोड़कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर रविवार देर शाम पुलिस ने केस दर्ज किया।
कृष्णानगर थाना क्षेत्र के मानस नगर स्थित नारायणपुरी निवासी वैभव जायसवाल न्यू सिंह बस सर्विस के प्रबंधक हैं। उनके पिता का नाम सतेंद्र कुमार जायसवाल है। वैभव के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे विनीत, आशीष लाल और रजत उनके ऑफिस आए। उन्होंने कर्मचारी गुरु प्रसाद को बाहर बुलाकर गाली-गलौज की और मारपीट की।
वैभव ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया। इसमें वैभव घायल हो गए। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी स्कूटी मौके पर छोड़कर वैभव और गुरु प्रसाद को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
वैभव ने मानक नगर थाने में नामजद शिकायत दी। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)