प्रयागराज में 'राजस्थान वाला' और 'बिग बास्केट' पर छापा:बर्फी और बेसन समेत 6 सैंपल लेकर जांच को भेजा, त्योहार से पहले कार्रवाई तेज

Nov 02, 2026 - 19:57
0
प्रयागराज में 'राजस्थान वाला' और 'बिग बास्केट' पर छापा:बर्फी और बेसन समेत 6 सैंपल लेकर जांच को भेजा, त्योहार से पहले कार्रवाई तेज
प्रयागराज में त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. दीनानाथ यादव के नेतृत्व में टीम ने दिनभर अभियान चलाकर राजस्थान वाला, बिग बास्केट समेत कई दुकानों पर छापा और 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। विभागीय टीम ने मेजा रोड स्थित मिठाई की दुकान से बर्फी, रामपुर बाजार स्थित प्रसिद्ध 'राजस्थान वाला' मिष्ठान भंडार से डोडा बर्फी, ITI नैनी गेट महुआरी के 'बालाजी स्वीट्स' से छैना मिठाई और मुंठीगंज के 'श्री भगवान मिष्ठान भंडार' से पतीसा का नमूना संग्रहित किया। वहीं धूमनगंज के हरवारा स्थित 'बिग बास्केट' सुपरस्टोर का गहन निरीक्षण करते हुए टीम ने वहां से साबूदाना और बेसन के दो अलग-अलग नमूने सील किए। छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारियों ने सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मिठाई की ट्रे पर निर्माण तिथि और 'Use By Date / Best Before Date' अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करनी होगी। बिना टैग या तिथि के खुले में मिठाइयों की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और परिसर में 'फूड लाइसेंस' प्रमुखता से टांगने के आदेश दिए गए। इससे पहले भी त्यौहारों की तैयारी के तहत अक्टूबर माह में जिले के कई क्षेत्रों से 105 नमूने लिए जा चुके हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User