हैरिंग्टनगंज में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन:भागवत कथा में माखन चोरी से गोवर्धन धारण तक के प्रसंग सुनाए

Oct 24, 2026 - 20:26
0
हैरिंग्टनगंज में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन:भागवत कथा में माखन चोरी से गोवर्धन धारण तक के प्रसंग सुनाए
अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अंतर्गत घुरेहटा पूरे संगम शुक्ल गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। नैमिषारण्य से आए कथाव्यास पंडित जय प्रकाश शुक्ला ने माखन चोरी, पूतना वध, कालिया नाग दमन और गोवर्धन पर्वत धारण करने के प्रसंग सुनाए। कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथाव्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं प्रेम, करुणा, सदाचार और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देती हैं। धार्मिक अनुष्ठान सूर्य नारायण शुक्ला और जय नारायण शुक्ला के यहां आयोजित हो रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। कथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे और शाम 7 से रात 10 बजे तक हो रही है। 28 अक्टूबर को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User