डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर बैंक परीक्षा का परिणाम घोषित:75 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने पाई सफलता

Oct 25, 2026 - 12:15
0
डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर बैंक परीक्षा का परिणाम घोषित:75 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने पाई सफलता
परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) ने डीएलएड (D.El.Ed.) द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में आयोजित द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर (बैक पेपर) का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग में वर्तमान में चल रही शिक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को देखते हुए अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को जल्द से जल्द कराने और परिणाम जारी करने की पुरजोर मांग उठाई थी। अभ्यर्थियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए पीएनपी सचिव राजेंद्र प्रताप ने त्वरित रुख अपनाया और परीक्षा संपन्न होने के मात्र एक सप्ताह के भीतर ही परिणाम जारी कर दिया है, जिससे हजारों भावी शिक्षकों को आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का बड़ा अवसर मिल गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने अभ्यर्थियों के अनुरोध और भर्ती प्रक्रिया के मद्देनजर परीक्षा का आयोजन बेहद कम समय में किया। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार द्वितीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा 12 से 14 अक्टूबर के बीच कराई गई थी, जबकि चतुर्थ सेमेस्टर की बैक परीक्षा 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक हुई। परीक्षा समाप्ति के तुरंत बाद कॉपियों का मूल्यांकन कर रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 41,671 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 40,640 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय सेमेस्टर के 17,437 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 16,925 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जिसमें से 12,789 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए और इस सेमेस्टर का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.56% रहा। इसमें 2023 बैच के 15,664 उपस्थित छात्रों में से 11,885 (75.87%), 2022 बैच के 1,004 में से 789 (78.59%), तथा 2021 और 2019 बैच के परीक्षार्थी भी शामिल रहे। इसी प्रकार चतुर्थ सेमेस्टर के 24,234 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 23,715 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जिनमें से 17,901 ने सफलता प्राप्त की और चतुर्थ सेमेस्टर का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.48% दर्ज किया गया। चतुर्थ सेमेस्टर के बैचवार आंकड़ों में 2023 बैच के 18,341 उपस्थित छात्रों में से 13,958 (76.10%), 2022 बैच के 4,263 में से 3,268 (76.66%), 2021 बैच के 993 में से 585 (58.91%), और 2019 बैच के 118 में से 90 (76.27%) परीक्षार्थी सफल हुए। दोनों सेमेस्टर को मिलाकर कुल 30,690 परीक्षार्थी सफल रहे हैं और कुल मिलाकर द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का सम्मिलित उत्तीर्ण प्रतिशत 75.52 प्रतिशतरहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना विस्तृत परीक्षाफल आधिकारिक वेबसाइट्स http://btcexam.in (डीएलएड 2018, 2021 एवं 2023 परीक्षा वर्ष के लिए) और https://updeledinfo.in/ (डीएलएड प्रशिक्षण 2019, 2021 एवं 2022 परीक्षा वर्ष के लिए) पर देख सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User