सी.एल. गुप्ता स्कूल में आपातकालीन अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल:छात्रों ने सीखे सुरक्षित बचाव के गुर, बाकी स्कूलों में भी होगा आयोजन

Nov 19, 2026 - 09:52
0
सी.एल. गुप्ता स्कूल में आपातकालीन अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल:छात्रों ने सीखे सुरक्षित बचाव के गुर, बाकी स्कूलों में भी होगा आयोजन
मुरादाबाद के सी.एल. गुप्ता स्कूल में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को आग जैसी आकस्मिक आपदा की स्थिति में सुरक्षित बचाव, त्वरित प्रतिक्रिया एवं अग्निशमन उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक वृहद अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का आयोजन प्रशासनिक अधिकारियों और आपदा प्रबंधन टीम की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO), आपदा विशेषज्ञ, संबंधित विभागीय अधिकारी तथा विद्यालय प्रबंधन मौजूद रहा। सभी अधिकारियों की देखरेख में विद्यालय की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यावहारिक रूप से गहन परख की गई। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यालय परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न की गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाने और बचाव कार्य का सजीव प्रदर्शन किया। अग्निशमन दल ने विद्यार्थियों और स्टाफ के सामने अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) के सही संचालन की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित किया। अग्निशमन विभाग एवं आपदा प्रबंधन टीम ने विद्यार्थियों को सीख दी कि आग लगने जैसी स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर त्वरित एवं सही निर्णय लें। विशेषज्ञों ने सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए: छात्रों ने किया सुरक्षित निकासी का अभ्यास मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से सीढ़ियों के माध्यम से भवन से बाहर निकलने का अभ्यास किया। साथ ही, फायर टेंडर के सायरन, अग्निशमन दल की कार्यप्रणाली और आपातकालीन निकासी (Emergency Exit) के निर्धारित मार्गों के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए आए हुए सभी अधिकारियों एवं आपदा प्रबंधन टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आपदाओं के प्रति सतर्कता और आत्मविश्वास बढ़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User