सीतापुर में निजी-अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर खून की कमी के बावजूद ऑपरेशन करने का आरोप लगाया

Oct 27, 2026 - 12:40
0
सीतापुर में निजी-अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर खून की कमी के बावजूद ऑपरेशन करने का आरोप लगाया
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 किनारे स्थित निजी जीवन हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुई घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही और गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि प्रसूता के शरीर में खून की कमी होने के बावजूद ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मैगलगंज की रहने वाली 35 वर्षीय राखी शर्मा पत्नी रिंकू शर्मा को प्रसव के लिए रामकोट क्षेत्र स्थित जीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शादी के दो साल बाद राखी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों के मुताबिक, प्रसव के लिए ऑपरेशन किया गया, लेकिन इसके बाद राखी की हालत बिगड़ने लगी। मृतका के पति रिंकू शर्मा ने आरोप लगाया कि राखी के शरीर में खून की कमी थी। इसके बावजूद अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप ऑपरेशन के बाद उसकी हालत लगातार खराब होती चली गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि राखी की हालत बिगड़ने पर अस्पताल संचालक उनकी मर्जी के बिना उसे लखनऊ ले जा रहे थे। हालांकि, लखनऊ स्थित निजी अस्पताल पहुंचने से पहले ही राखी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने रामकोट पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने प्रसूता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, मामले में परिजनों की ओर से अस्पताल पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User