महिला ने भतीजे पर फेसबुक पर धमकी दी:एसपी से सुरक्षा मांगी, 4 केस और गुंडा एक्ट की कार्रवाई का दावा; पुलिस बोली- जांच जारी
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की गीता तिवारी ने अपने भतीजे मनीष कुमार पर फेसबुक के जरिए अभद्र टिप्पणी, चरित्र पर सवाल उठाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा मांगी।
गीता तिवारी का कहना है कि मनीष उनसे रंजिश मानता है और लगातार फेसबुक पर गलत पोस्ट करता है, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान हो रहा है। उन्होंने परिवार की जान को खतरा बताया है।
पीड़िता ने बताया कि मनीष के खिलाफ माखी थाने में 2018 और 2025 में, उन्नाव कोतवाली में 2018 में और गंगाघाट कोतवाली में केस दर्ज हैं। उनका दावा है कि इन मामलों में चार्जशीट दाखिल हुई है और मनीष पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हुई है।
गीता तिवारी ने पहले भी कई बार शिकायत की है। मंगलवार को एसपी ऑफिस में अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। गंगाघाट थाना अध्यक्ष अजय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)