संभल के ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर छाया कोहरा:AQI 224 पहुंचा, अगले हफ्ते 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा; खांसी-बुखार के मरीज बढ़े

Nov 21, 2026 - 08:48
0
संभल के ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर छाया कोहरा:AQI 224 पहुंचा, अगले हफ्ते 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा; खांसी-बुखार के मरीज बढ़े
संभल के ग्रामीण इलाकों और गंगा किनारे के हाईवे पर शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी सामान्य दर्ज की गई। सुबह न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुबह 8 बजे तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। धूप निकलने के बाद ठंड में कुछ नरमी आई। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 10 बजे के बाद बादल छाएंगे और दिन में मौसम साफ रहेगा। हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। वहीं, AQI 224 दर्ज किया गया, जो पर्पल जोन में है। दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम को तापमान 21 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई और न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक पहुंचा। अगले सप्ताह भी तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। अक्टूबर के आखिरी दिनों और 15 नवंबर को हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। सुबह-शाम ठंड, दिन में गर्मी से बिगड़ रही सेहत दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि धूप निकलने पर दिन में गर्मी रहती है, जबकि सुबह-शाम की ठंड से सेहत पर असर पड़ रहा है। शादियों का सीजन शुरू होने से बाजार में रौनक भी बढ़ी है। सभासद मौ. शौकीन ने कहा कि सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। उन्होंने नगर पालिका परिषद संभल से समय रहते अलाव जलाने की मांग की है। खांसी, बुखार और जुकाम के मरीज बढ़े दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड के बीच सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने लोगों से बदलते मौसम में लापरवाही न करने की अपील की है। उन्होंने ताजा और पौष्टिक भोजन करने तथा पीने और नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User