ट्रक से गिरकर मिस्त्री की मौत:चित्रकूट में वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा, पत्नी गर्भवती है
चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के ब्यूर गांव में ट्रक मरम्मत की वर्कशॉप में काम करते समय एक मिस्त्री की मौत हो गई। शुक्रवार को काम के दौरान वह ट्रक से नीचे गिरकर घायल हो गया था। साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। काम करते समय ट्रक से गिरा आबिद बांदा के कटरा नोनिया मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय आबिद अली ब्यूर गांव की एक वर्कशॉप में मिस्त्री का काम करता था। वहां काम करने वाले उमेश कुमार और अभिषेक मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सभी लोग अपने काम में लगे थे। इसी दौरान आबिद ट्रक से नीचे गिर पड़ा। दो घंटे बाद जिला अस्पताल किया रेफर हादसे के बाद साथी मिस्त्री आबिद को खोह अस्पताल ले गए। करीब दो घंटे तक इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची पत्नी आबिद की मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उसकी गर्भवती पत्नी सहीना बानो अपने इकलौते बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल में मौजूद रही। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि अस्पताल से घटना की जानकारी मिली है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वर्कशॉप में काम करते समय आबिद को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह गिर गया। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)