अग्निकांड में मां और दो बेटियों की मौत:पढ़ाई में होशियार थीं दोनों बहनें, 87 और 85% अंक पाकर किया था टॉप; स्कूल ने दी श्रद्धांजलि

Nov 21, 2026 - 07:58
0
अग्निकांड में मां और दो बेटियों की मौत:पढ़ाई में होशियार थीं दोनों बहनें, 87 और 85% अंक पाकर किया था टॉप; स्कूल ने दी श्रद्धांजलि
मां और दो बेटियों की मौत से गांव कैड़ी में मातम पसरा है। हादसे के बाद दोनों बहनों के स्कूल में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। शनिवार को प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने दोनों बहनों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ग्रामीण भी मौजूद रहे। दोनों बच्चियों को याद कर शिक्षकों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। स्कूल में दो दिन का अवकाश, तस्वीरों पर चढ़ाए फूल बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी में हुए अग्निकांड में मां शाहिदा और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई थी। दोनों बहनें अदन और मायरा गांव के ही स्कूल में पढ़ती थीं। हादसे के बाद स्कूल परिवार में भी शोक है। प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार ने दोनों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्कूल के आसपास रहने वाले लोग भी उन्हें याद करने पहुंचे। अंग्रेजी में अच्छी पकड़, कक्षा में किया था टॉप प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों बच्चियां पढ़ाई में बेहद होशियार थीं। खासकर अंग्रेजी विषय में उनकी अच्छी पकड़ थी। अदन ने 87 प्रतिशत और मायरा ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। दोनों ने अपनी-अपनी कक्षा में टॉप किया था। पढ़ाई के प्रति उनका लगाव और मेहनत देखकर शिक्षकों को उनसे काफी उम्मीदें थीं। बड़े पद पर पहुंचने का था सपना प्रधानाचार्य ने भावुक होकर बताया कि दोनों बच्चियों की प्रतिभा देखकर लगता था कि वे आगे चलकर कुछ बड़ा करेंगी। पढ़-लिखकर अच्छे पद पर पहुंचेंगी। शिक्षकों को उम्मीद थी कि दोनों भविष्य में अपनी अलग पहचान बनाएंगी, लेकिन अग्निकांड ने उनके सपनों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। मां और बेटियों की मौत से उजड़ गया परिवार इस हादसे ने साजिद के परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है। मां और दोनों बेटियों की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, स्कूल में भी उनकी यादें और उपलब्धियां शिक्षकों व विद्यार्थियों को भावुक कर रही हैं। दो दिन के अवकाश के बीच स्कूल परिवार और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि देकर दोनों बहनों को याद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User